Home मनोरंजन नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश...

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

24
0
Jeevan Ayurveda

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले समन के बावजूद वह कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई.

नोरा फतेही के कोर्ट के समक्ष नहीं पहुंचने पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि नोरा को समन भेजा गया था लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वह आज कोर्ट के समक्ष पेश होंगी या नहीं. नोरा के वकील ने पेशी से छूट को लेकर याचिका दायर की है. इस पर अदालत ने कहा कि वह मामले में गवाह हैं और उन्हें इस नाते यहां होना चाहिए था. उनका व्यवहार सही नहीं है और वह अदालत को हल्के में नहीं लें.

Ad

बता दें कि नोरा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बतौर गवाह कोर्ट के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराना था. ईडी ने दरअसल नोरा के सुकेश के साथ संपर्क, महंगे गिफ्ट और कथित आर्थिक लेन-देन को लेकर पूछताछ की थी. इससे पहले नोरा ने एक पॉडकास्ट में इस विवाद पर खुलकर बात की थी.

उन्होंने कहा था कि मैं उस समय को कभी नहीं भूल पाऊंगी. मैं इतनी सदमे में थी. मेरी मां मुझे जानती है और जानती है कि उन्होंने मुझे कैसे पाला है, मेरे दोस्त मुझे जानते हैं, लेकिन जो लोग मुझे इतना अच्छे से नहीं जानते थे, उन्होंने मेरे बारे में कही जा रही बातों पर विश्वास कर लिया होगा. वो बहुत संवेदनशील समय था. मैंने कई ब्रांड्स खो दिए. उस एक बेवकूफी भरी बात की वजह से मैंने बहुत सारा काम खो दिया. आज भी लोग ऐसी बातें कहते हैं जैसे, 'ओह, तुम्हें पता है, वो उस आदमी को जानती है', या 'उसने उसे डेट किया'. जबकि ये सच नहीं है.

नोरा ने बताया कि विवाद के बाद भी लोग मानते रहे कि उनका सुकेश के साथ रोमांटिक रिश्ता था. उन्होंने उसके परिवार के साथ अपने संपर्क और उन्हें मिले तोहफे के बारे में भी बात की.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here