Home राज्य यूपी शिक्षक भर्ती: एक पद के लिए 47 अभ्यर्थियों में टक्कर, चयन...

यूपी शिक्षक भर्ती: एक पद के लिए 47 अभ्यर्थियों में टक्कर, चयन की राह होगी कठिन

12
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ 
आठ साल बाद आई बंपर यूपी शिक्षक भर्ती में तगड़ा कंपीटिशन होने वाला है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के हजारों पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार तक करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। रिकॉर्ड तोड़ आवेदन से स्पर्धा बढ़ी है और शिक्षक के एक पद पर 47 दावेदार हैं। यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 के बाद अब वर्ष 2026 में भर्ती शुरू हुई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की तादाद बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये भी है कि 8 साल बाद सहायक अध्यापक पद के लिए भर्ती निकाली गई है। अब 4 नवंबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी शेष चार-पांच दिनों में आवेदन करने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

कहां कितने पद पर भर्ती निकली हुई है

Ad

– बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी परिषदीय विद्यालयों के लिए – 11508 पदों पर भर्ती

– सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) के लिए- 897 पदों पर भर्ती

– प्रवक्ता संवर्ग/ PGT भर्ती के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2607 रिक्त पद

7 नवंबर तक करें करेक्शन
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन-पत्र में त्रुटि सुधार के लिए सात नवंबर तक का अवसर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में किसी तरह का बदलाव करना है, वे तय समय के भीतर यह काम पूरा कर लें।

TGT, प्रिंसिपल और हेडमास्टर की 20000 भर्ती के आवेदन जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 17735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन जारी है। अंतिम तिथि 23 नवंबर है। टीजीटी के अलावा प्रिंसिपल के 1475 और हेडमास्टर के 1172 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है। यानी कुल 20382 टीचिंग पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

यूपी के माध्यमिक स्कूलों में 20382 वैकेंसी

टीजीटी -17735

प्रिंसिपल – 1475

हेडमास्टर – 1172

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here