Home राज्य कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में बढ़ी सतर्कता, अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था...

कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में बढ़ी सतर्कता, अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

5
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ
कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान 19 की मौत के बाद यूपी में भी सख्ती हो गई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार दुर्गा पंडालों को लेकर सतर्क हो गई है। सीएम योगी ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुरक्षा को और पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा, एग्जिट प्वॉइंट, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

सीएण योगी ने जिलों के सभी पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को दुर्गा पंडालों में सुरक्षा के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करें। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को प्रवेश और निकास द्वारों की जांच करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) के लिए पर्याप्त इंतजाम हों। सभी अधिकारियों को बिजली के कनेक्शनों की जांच करनी होगी। सभी अधिकारियों को फील्ड में मौजूद रहना होगा।

Ad

दरअसल, यूपी के सभी जिलों में 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। इसके लिए शहरों में सैंकड़ों की संख्या में पंडाल लगे हैं। पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। इन पंडालों में डांडिया डांस, मेले, पूजा-दर्शन के अलावा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में भीड़ रात में अत्याधिक हो जाती है। पुलिस और प्रशासन निर्देशानुसार भीड़ को नियंत्रित करने में लगी है।

सीएम योगी के निर्देश के बाद जिलों में पुलिस-प्रशासन ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। खुद सीनियर अफसर निरीक्षण के लिए जमीन पर उतरे हैं। सीएम ऑफिस के मुताबिक इस मामले में लापरवाही पर कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि अभी तक प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना की सूचना नहीं है, लेकिन कोलकाता हादसे के बाद और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here