Home मध्य प्रदेश भोपाल में शॉपिंग करने गए युवक की अचानक मौत, दवा खाने के...

भोपाल में शॉपिंग करने गए युवक की अचानक मौत, दवा खाने के 20 सेकेंड बाद गिरा

4
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

 लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात एक दोस्त को कपड़े दिलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और टैबलेट खाने के बाद पानी पिया। कुछ ही देर में वह तड़पने लगा और कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।

Ad

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here