Home खेल अलकराज ने दिखाया दम, 6-4, 6-3, 6-4 से जीतकर यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल...

अलकराज ने दिखाया दम, 6-4, 6-3, 6-4 से जीतकर यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

2
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
मौजूदा विजेता स्पेन के कार्लोस अलकराज ने जबरदस्त जीत के साथ यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मेजबान देश के दर्शकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा जहां टॉमी पॉल और टेलर टाउनसेंड को हार मिली जबकि फ्रांसिस टियाफो और एलेक्स मिचेल्सन के हिस्से जीत आई।

शाम को हुए मैचों में बेन शेल्टन के साथ महिला वर्ग में जेसिका पेगुला और एम्मा नवारो को भी जीत मिली।

Ad

हावी रहे अलकराज
कलाई की चोट के चलते लगभग पांच महीने बाहर बैठने के बाद वापसी कर रहे अलकराज 20वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के टॉमी पॉल पर पूरी तरह से हावी रहे। आर्थर ऐश स्टेडियम में अपना मुकाबला 6-4, 6-3, 6-4 से जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मैं अपना मौजूदा स्तर देखकर बहुत खुश हूं। टॉमी को हराना हमेशा यह जानने का एक अच्छा तरीका होता है कि आप किस स्तर पर हैं, और आज मैंने जो कुछ भी किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने खेल को बहुत अच्छी तरह समझा—हर पल मुझे क्या करना था और सही चीजों का इस्तेमाल कैसे करना था। उम्मीद है कि मैं इसी तरह आगे भी खेलता रहूंगा।

अपने तीसरे यूएस ओपन खिताब की तलाश में उतरे अलकराज ने मैच में अपने ज्यादातर फोरहैंड सटीक तरीके से लगाए और उनसे हारे पॉल ने बाद में कहा भी कि मुझे ऐसा लगा कि वह मुझसे एकदम अलग ही स्तर पर खेल रहे थे। मैं और बेहतर भी खेल सकता थे, लेकिन फिर भी हार जाता।

सितसिपास हारकर बाहर
अन्य मुकाबलों में आठवीं वरीयता प्राप्त शिल्टन ने स्टेफानोस सितसिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अगले राउंड में उन्हें अलकराज का सामना करना है। अंतिम-16 के एक अन्य मुकाबले में टियाफो ने रूस के दानिल मेदवेदेव को 6(1)-7(7), 4-6, 6(6)-7(8) से हराया जबकि मिचेल्सन ने अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एचवेरी को 7-6(6) 6-4 6-4 से हराया, अगले चरण में ये दोनों अमेरिकी खिलाड़ी आमने-सामने होंगे।

क्वार्टरफाइनल में पेगुला और नवारो महिलाओं के वर्ग में अमेरिका की एम्मा नवारो ने रूस की एना कालिंस्काया को आसान मुकाबले में 6-4, 6-2 से् मात दी जबकि उनकी हमवतन जेसिका पेगुला ने सोराना सिर्स्टिया को 6-3, 6-4 से मात दी। इस टूर्नामेंट के बाद रिटायर हो रहीं सिर्स्टिया का ये आखिरी ग्रैंडस्लैम मुकाबला था। क्वार्टरफाइनल में ये दोनों अमेरिकन खिलाड़ी आमने सामने रहेंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here