Home छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया पर संभल के करें पोस्ट, हो रहे हैं लगातार फिर,...

सोशल मीडिया पर संभल के करें पोस्ट, हो रहे हैं लगातार फिर, सीएम- डिप्टी सीएम पर अमर्यादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज

4
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एवं  विजय शर्मा के विरुद्ध अमर्यादित एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है।

Ad

रायपुर के राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो जो सागर निर्मलकर नामक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें @quail.3131469 नामक आईडी द्वारा अत्यंत अश्लील गालियों के साथ कमेंट भी किए गए हैं। उस पर शिकायत दर्ज कराई है ।

इस संबंध में राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने आज सिविल लाइन थाना, रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने शिकायत में लिखा कि, यह कृत्य न केवल संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि प्रदेश की शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास भी है।

मीडिया से बात करते हुए वीरेंद्र दुबे ने कहा कि –

> "पिछले कुछ समय से, विशेषकर नई दिल्ली के आंदोलन के बाद, छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से प्रदेश सरकार और सरकार से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर मर्यादा की सभी हदें पार की जा रही हैं। लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, लेकिन अभद्रता और गाली-गलौज को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी आदिवासी समाज के गौरव हैं, उनका अपमान पूरे प्रदेश का अपमान है।"

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि –

> "राष्ट्रवादी युवा अब शांत नहीं बैठेगा। यदि भविष्य में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी दोबारा की गई, तो जागरूक युवा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा।"

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here