Home विदेश भारत के पड़ोस में मचा हड़कंप, 320 किमी/घंटा की रफ्तार वाला तूफान...

भारत के पड़ोस में मचा हड़कंप, 320 किमी/घंटा की रफ्तार वाला तूफान तीन देशों पर बरपाएगा कहर

3
0
Jeevan Ayurveda

बीजिंग 
चीन के आसपास मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है. दक्षिण चीन सागर और उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक साथ तीन तूफान सक्रिय हैं. इनमें गैनेरी, नारा और सौडेल शामिल हैं. हालात को देखते हुए चीन के मौसम विभाग ने शनिवार को टाइफून और भारी बारिश के लिए लेवल-4 इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी किया है। 

 टाइफून गैनेरी के बनने के साथ ही इस साल जनवरी से अब तक कुल 20 तूफान बन चुके हैं. खास बात यह है कि जनवरी से अगस्त तक आमतौर पर करीब 13.4 तूफान बनते हैं, लेकिन इस साल अगस्त खत्म होने से पहले ही यह आंकड़ा काफी आगे निकल गया है. इस साल जनवरी से अगस्त तक हर महीने तूफान बने हैं, और हर महीने की संख्या पिछले सालों के औसत से ज्यादा रही है। 

Ad

गैनेरी दोपहर ताइवान के ताइपे से करीब 320 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था. इसके केंद्र के पास हवा की रफ्तार करीब 18 मीटर प्रति सेकंड थी. मौसम विभाग ने बताया है कि यह तूफान करीब 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. फिलहाल इसकी ताकत में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। 

टाइफून नारा चीन के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का बड़ा खतरा पैदा कर रहा है. यह फिलहाल चीन के गुआंग्शी इलाके के पास बेइबू खाड़ी में है. नारा के शनिवार से रविवार रात तक इसी इलाके में बने रहने की संभावना है. इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व और उत्तर की तरफ बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से हैनान, दक्षिणी गुआंग्शी और ग्वांगडोंग में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बारिश बेहद ज्यादा होने की आशंका है। 

तीसरा तूफान सौडेल भी चिंता बढ़ा रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, जिस रास्ते से यह तूफान गुजर रहा है वहां समुद्र का तापमान काफी ज्यादा है. इससे आने वाले दिनों में इसकी ताकत तेजी से बढ़ सकती है। 

जानकारों ने आशंका जताई है कि सौडेल सुपर टाइफून की ताकत तक पहुंच सकता है. इसके बुधवार के आसपास रयूक्यू द्वीपों से गुजरकर पूर्वी चीन सागर की ओर बढ़ने का अनुमान है। 

तीनों तूफानों और दक्षिण-पश्चिमी मानसून के संयुक्त प्रभाव से चीन के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. गुआंग्शी, हैनान, दक्षिणी ताइवान, पूर्वी ग्वांगडोंग और दक्षिणी फुजियान समेत कई इलाकों में तेज बारिश का खतरा है. इसके अलावा ताइवान और जापान में भी इसका असर दिखेगा। 

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लगातार भारी बारिश से बाढ़, भूस्खलन और मडस्लाइड जैसी घटनाएं हो सकती हैं. समुद्री गतिविधियों, परिवहन और तटीय पर्यटन को लेकर भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here