Home खेल India vs Pakistan मैच होगा या नहीं? एशियन गेम्स में महामुकाबले पर...

India vs Pakistan मैच होगा या नहीं? एशियन गेम्स में महामुकाबले पर सस्पेंस, सामने आई बड़ी शर्त

6
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

India vs Pakistan क्रिकेट मैच आपको एशियन गेम्स में शुरुआत में ना देखने को मिले। जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए शेड्यूल ही कुछ इस तरह का बनाया जा रहा है कि चिर-प्रतिद्वंदी टीम भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना शुरुआती मैचों में ना हो। अगर भिड़ें भी तो सीधे मेडल मैच में एकदूसरे से टक्कर हो। आमतौर पर एशियन टूर्नामेंट में लीग फेज में ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलती है, लेकिन शायद इस बार ऐसा होने की उम्मीद नहीं है।

Ad

दरअसल, एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट कॉम्पिटिशन में भारत और पाकिस्तान टॉप 2 सीडेड टीमें हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बात की पूरी संभावना है कि दोनों की भिड़ंत ही इस टूर्नामेंट में न हो। अगर वे आखिरकार एक-दूसरे से भिड़ते भी हैं तो यह फिर गोल्ड मेडल या ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ाई होगी। पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाओं के इवेंट में भी इसी पैटर्न की उम्मीद की जा रही है।

19 सितंबर से आयोजित होंगे एशियन गेम्स
एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे, जिसमें क्रिकेट 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसकी शुरुआत महिलाओं के मैचों (फाइनल 22 सितंबर को) से होगी, जिसके बाद पुरुषों के मैच होंगे। पुरुषों के मुकाबले में 10 टीमें और महिलाओं के इवेंट में 8 टीमें हैं। मेंस और वुमेंस टीमों के साथ संयोग कुछ ऐसा हो रहा है कि दोनों ही कंप्टीशन में हो सकता है कि भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना ना हो, अगर होगा भी तो फिर मेडल मैच ही वह हो सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत की पुरुष टीम को पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, क्योंकि ये सभी टीमें टॉप सीडेड हैं। वहीं, अफगानिस्तान समेत बाकी छह टीमों को ग्रुप स्टेज से गुजरना होगा। भारत क्वार्टर फाइनल 2 में खेलेगा और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 1 में है। ऐसे में लीग फेज तो भारत और पाकिस्तान खेलेंगे नहीं और क्वार्टर फाइनल में भी दोनों का आमना-सामना नहीं होगा। हालांकि, दोनों देश 28 सितंबर को मैच खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान की विरोधी टीमें ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई करने के बाद तय होंगी।

भारत और पाकिस्तान की लड़ाई संभव नहीं
यहां तक कि सेमीफाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान के भिड़ने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि एक सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल 2 और क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता टीमों के बीच आयोजित होगा और एक अन्य सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल 1 और क्वार्टर फाइनल 4 की विजेता के बीच होगा। Q2 में इंडिया है और Q1 में पाकिस्तान है। ऐसे में दोनों की भिड़ंत यहां भी नहीं होगी, लेकिन दोनों के मैच सेम डे पर खेले जाएंगे।

इसका मतलब है कि पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें सिर्फ गोल्ड मेडल मैच या फिर सेमीफाइनल हारने पर ब्रॉन्ज मेडल के लिए तीसरे स्थान के प्लेऑफ में ही भिड़ सकती हैं। वो दोनों मैच भी 3 अक्टूबर को होने हैं। अगर सेमीफाइनल में कोई एक टीम हार जाती है तो फिर दोनों का आमना-सामना ही इस टूर्नामेंट में नहीं होगा। अफगानिस्तान के अलावा, नेपाल, हांगकांग, चीन, जापान, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज के मैचों में भिड़ेंगे।

वुमेंस कंप्टीशन में भी यही है ड्रॉ
एशियन गेम्स के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन में भी ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है। भारतीय महिला टीम टॉप सीड है, जबकि पाकिस्तान की टीम श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद चौथे नंबर 4 पर है। इस टूर्नामेंट का ड्रॉ कुछ ऐसा है कि इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच या फिर ब्रॉन्ज मेडल मैच में होगी, क्योंकि क्वार्टरफाइनल में भारत को जापान से भिड़ना है और सेमीफाइनल में इंडिया का सामना बांग्लादेश या हांगकांग या चीन से होगा, जबकि पाकिस्तान अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड से भिड़ेगा और सेमीफाइनल में उन्हें श्रीलंका या मलेशिया से भिड़ना होगा। दोनों टीमें फिर फाइनल में भिड़ सकती हैं या फिर दोनों सेमीफाइनल हारती हैं तो तीसरे नंबर के मैच के लिए भिड़ेंगी अगर कोई एक टीम सेमीफाइनल हारी तो फिर दोनों की भिड़ंत ही नहीं होगी। 22 सितंबर को मेडल मैच वुमेंस कंप्टीशन में होंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here