Home अध्यात्म 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए खास, करियर...

12 अगस्त का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए खास, करियर में बड़े बदलाव के संकेत

5
0
Jeevan Ayurveda

12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है. वैसे तो इस ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में बड़े और अहम बदलाव लेकर आ सकता है.

इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि अगस्त महीने में मिथुन राशि में एक साथ कई ग्रहों का जमावड़ा (युति) हो रहा है. जब किसी एक ही राशि में कई शक्तिशाली ग्रह मौजूद होते हैं, तो सूर्य ग्रहण जैसी बड़ी खगोलीय घटना का असर उस राशि पर कई गुना अधिक शक्तिशाली और सीधा पड़ता है. इसी वजह से यह समय मिथुन राशि वालों के करियर, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव डालेगा.

Ad

मंगल ग्रह का मिथुन राशि पर पड़ेगा विशेष प्रभाव
द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 2 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, उत्साह और गति का कारक ग्रह माना जाता है. जब मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है, तो यह सोचने और काम करने के तरीके को पूरी तरह से एक्टिव कर देता है. आलस्य खत्म हो जाता है. रुके हुए कामों को तेजी से पूरे होने लगते हैं. कठिन चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरेंगे.

आपकी बात में एक अलग ही दम दिखेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. मंगल की अति-उत्साही ऊर्जा की वजह से आप बिना सोचे-समझे या बिना पूरी जानकारी के जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. यही हड़बड़ी काम बनाने की बजाय बिगाड़ भी सकती है.

सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण के दौरान मिथुन राशि में बन रही ग्रहों की स्थिति आपके पेशेवर जीवन को संवारेगी. ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सीनियर्स के साथ आपकी अच्छी पटरी बैठेगी. आपको नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की के नए रास्ते खोलेंगी. अपनी काबिलियत दिखाने के लिए यह एकदम सही समय है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here