Home छत्तीसगढ़ पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की उम्मीद जगी, उपमुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत;...

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की उम्मीद जगी, उपमुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत; महेंद्र साहू सम्मानित

4
0
Jeevan Ayurveda

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत
  
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने पर महेन्द्र साहू सम्मानित

रायपुर,
राज्य में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार साहू को "युवा मंच सम्मान" से नवाजा गया।

Ad

यह सम्मान शुक्रवार 8 अगस्त को होटल पिकाडिली, रायपुर में ITV नेटवर्क / India News द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "युवा मंच कार्यक्रम" में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि श्री साहू ने प्रदेश की पंचायतों में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, सोलर योजना और ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। 

विशेष रूप से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में श्री साहू ने हजारों नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

इसके अलावा श्री साहू ने पंचायतों में डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, मनरेगा में पारदर्शिता और महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। 

सचिवों के शासकीयकरण पर सकारात्मक चर्चा  
इस अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवित साहू ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के संबंध में चर्चा की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायत सचिवों की मांगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

2027 में प्रदेश के 11000 से भी अधिक पंचायत सचिव साथियों का शासकीय कारण होगा

इस गौरवपूर्ण सम्मान से प्रदेश भर के पंचायत सचिवों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने श्री साहू को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत संवर्ग का सम्मान है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here