Home राज्य योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अंबेडकरनगर को ₹706.81 करोड़ की 194 विकास...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अंबेडकरनगर को ₹706.81 करोड़ की 194 विकास परियोजनाएं मिलेंगी

10
0
Jeevan Ayurveda

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अम्बेडकरनगर को देंगे 706.81 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं की सौगात

-अम्बेडकरनगर में टांडा, आलापुर और जलालपुर को मिलेगी विकास कार्यों की नई रफ्तार

Ad

-गोविंद साहब से जनकल्याण योजनाओं का होगा शुभारंभ, सड़क से कौशल विकास तक मिलेगी मजबूती

-158 कार्यों का लोकार्पण, 36 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर विकास को मिलेगा विस्तार

-लोक निर्माण, पेयजल, बिजली और पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश से बदलेगी अम्बेडकरनगर की तस्वीर

– सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र एवं प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे

लखनऊ/अम्बेडकरनगर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद अम्बेडकरनगर का दौरा करेंगे। अम्बेडकरनगर तहसील आलापुर अंतर्गत विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल गोविंद साहब में उनका दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र टांडा, आलापुर और जलालपुर क्षेत्रों में कुल 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। 
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, पर्यटन, लोक निर्माण और कौशल विकास सहित अनेक विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली आपूर्ति और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। टांडा विधानसभा क्षेत्र में 69 परियोजनाओं पर 217.69 करोड़ रुपये, आलापुर में 75 परियोजनाओं पर 312.18 करोड़ रुपये तथा जलालपुर में 50 परियोजनाओं पर 176.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से शिलान्यास कार्यों की संख्या 36 और लागत 145.98 करोड़ रुपये है, जबकि लोकार्पण कार्यों की संख्या 158 और लागत 560.83 करोड़ रुपये है। इस दौरे से अम्बेडकरनगर में विकास का नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार पिछड़े और विकास की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रों में तेज गति से कार्य कर रही है। टांडा, आलापुर और जलालपुर जैसे क्षेत्रों में इन परियोजनाओं के पूरा होने से जनजीवन सुगम बनेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होने वाले हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। यह दौरा न केवल भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बल्कि कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी नई रफ्तार देगा। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर कोने तक विकास की किरण पहुंचे। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोक निर्माण से लेकर कौशल विकास तक अनेक जनहित कार्यों की एक साथ शुरुआत होगी, जो अम्बेडकरनगर को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र आलापुर में लोकार्पित होने वाले कुछ कार्य

-ओझानगर बड़ी पण्डौली पिच से कठवत कोल गांव तक सम्पर्क मार्ग, एन०एच०-233 के किमी०-162 से दाएं कनकपुर होते हुए रुस्तमपुर तक सम्पर्क मार्ग, मंझरिया सम्पर्क मार्ग।
-चकमसेना हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग, बधईपुर खास सम्पर्क मार्ग।
-रन्नूपुर बगिया खास सम्पर्क मार्ग,समैसा सोनहू सम्पर्क मार्ग।
-जैती हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग,गंगासागर खास सम्पर्क मार्ग,नसीरपुर छितौना हरिजन बस्ती, किन्नूपुर हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग, जोलहापुर हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग आदि।

विधानसभा क्षेत्र टाण्डा के लोकार्पित होने वाले कार्य
राजस्व ग्राम सेमरा नसीरपुर के डिहवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। राजस्व ग्राम लखनपुर के पण्डौलिया सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। राजस्व ग्राम वाहिद पट्टी के खास सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।राजस्व ग्राम नौरहनी रामपुर बिहारी का पुरवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। राजस्व बीबीपुर के उसरा भरौटी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य आदि।

विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में लोकार्पित होने वाले कार्य
बन्दीपुर रोड से जैतपुर दक्षिण पुरवा मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य। नेवादा अमोला से उदया सम्पर्क मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य। आजनपारा से चकिया सम्पर्क मार्ग, जमलापुर चमरौट सम्पर्क मार्ग,मालीपुर धमरूआ नेमपुर घाट मार्ग, मालीपुर जलालपुर रामगढ़ मार्ग आदि हैं। 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की गई है। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो तथा आमजन और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here