Home ट्रेंडिंग एक बैटर से बनाएं 5 तरह के कुरकुरे पकौड़े, बारिश में बढ़...

एक बैटर से बनाएं 5 तरह के कुरकुरे पकौड़े, बारिश में बढ़ जाएगा स्वाद का मजा

7
0
Jeevan Ayurveda

बारिश का मौसम आते ही सबसे पहले गरमा-गरम चाय और कुरकुरे पकौड़ों की याद आती है. अगर हर बार सिर्फ आलू या प्याज के पकौड़े बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार एक ही बैटर से 5 तरह के कुरकुरे पकौड़े तैयार करें. मानसून में अगर स्पेशल पकौड़ा प्लैटर मिल जाए तो मजा डबल हो जाता है, एक तरह के पकौड़े खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, ऐसे में अलग-अलग तरीके के पकौड़े सबको अच्छे लगते हैं l

आलू, प्याज, शिमला मिर्च, पनीर और हरी मिर्च से बना यह मिक्स पकौड़ा प्लैटर परिवार और मेहमानों दोनों को खूब पसंद आएगा. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद सामान्य सामग्री ही काफी है. अगर आपने कभी पकौड़ा प्लेटर नहीं बनाया है तो आप इस सिंपल रेसिपी को फॉलो करके बारिश में इसे बनाकर अपनी फैमिली को सरप्राइज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि पकौड़ा प्लेटर कैसे बनाते हैं l

Ad

पकौड़ा प्लैटर के लिए जरूरी सामग्री
    1 कप बेसन
    2 बड़े चम्मच चावल का आटा
    1/4 छोटा चम्मच हींग
    1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
    1/4 छोटा चम्मच हल्दी
    1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
    1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    1/4 छोटा चम्मच काला नमक
    1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
    स्वादानुसार नमक
    पानी (घोल बनाने के लिए)
    तलने के लिए तेल
    पकौड़ों के लिए
    आलू के पतले स्लाइस
    प्याज के स्लाइस
    शिमला मिर्च के टुकड़े
    पनीर के टुकड़े
    हरी मिर्च

पकौड़ा प्लैटर बनाने का तरीका
    सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अजवाइन, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
    इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार कर लें. ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न रहें.
    अब हरी मिर्च के पकौड़े तैयार करें. इसके लिए एक छोटी कटोरी में धनिया पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा नमक मिलाएं. हरी मिर्च को बीच से हल्का चीरा लगाकर इस मसाले को भर दें.
    कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तब भरी हुई हरी मिर्च को बेसन के बैटर में डुबोकर तेल में डालें. दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
    अब बैटर में थोड़ा पानी मिलाकर उसे थोड़ा पतला कर लें. इसमें आलू के स्लाइस डुबोकर हल्का सुनहरा होने तक तलें.
    इसी तरह प्याज, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को भी बैटर में लपेटकर एक-एक करके गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
    तले हुए सभी पकौड़ों को टिश्यू पेपर के ऊपर रखकर उसका सारा अतिरिक्त तेल निकाल लें.

परोसने का तरीका
सभी तरह के पकौड़ों को एक बड़ी प्लेट में सजाकर हरी चटनी, इमली की चटनी और गर्मागर्म मसाला चाय के साथ परोसें. बारिश के मौसम में यह मिक्स पकौड़ा प्लेटर पूरे परिवार की शाम को मजेदार बना देगा.

प्रो टिप्स
    बैटर में चावल का आटा डालने से पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
    तेल बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए, वरना पकौड़े सही नहीं बनेंगे.
    पनीर को ज्यादा देर तक न तलें, नहीं तो वह सख्त हो सकता है.
    चाहें तो बैटर में थोड़ा-सा कसूरी मेथी या बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here