Home बिज़नेस EV मार्केट में Hero Vida की धूम! 187KM रेंज वाले स्कूटर को...

EV मार्केट में Hero Vida की धूम! 187KM रेंज वाले स्कूटर को 3 लाख लोगों ने खरीदा, जानें इसकी खासियत

3
0
Jeevan Ayurveda

 नई दिल्ली
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड विडा (Vida) ने 3 लाख यूनिट्स बेच दी हैं. यानी इस ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल 3 लाख के पार पहुंच गई है. नवंबर 2022 से 1 अगस्त 2026 के बीच विडा ने 300,458 यूनिट्स बेची हैं. पिछले एक साल में ब्रांड के स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। 

पहले 1 लाख यूनिट्स को बेचने में जहां कंपनी को 33 महीनों का वक्त लगा. वहीं 1 लाख से 2 लाख यूनिट्स तक पहुंच में कंपनी को सिर्फ 7 महीनों का वक्त लगा है. जबकि 2 लाख से 3 लाख तक पहुंचने में कंपनी को सिर्फ 5 महीने लगे. यानी पिछले 12 महीनों में कंपनी ने 2 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच दिए हैं। 

Ad

जुलाई में सबसे ज्यादा हुई सेल
ये दिखाता है कि पिछले एक साल में विडा की सेल कितनी तेजी से बढ़ी है. जुलाई 2026 में कंपनी ने अब तक सबसे ज्यादा बिक्री की है. जुलाई में विडा ने कुल 22,883 यूनिट्स को बेचा है. इससे पहले कंपनी ने जून में 21,893 यूनिट्स बेची थी, जो अब दूसरा सबसे ज्यादा सेल वाला महीना बन गया है। 

कैलेंडर ईयर 2024 में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में विडा की हिस्सेदारी 4 परसेंट की थी. जो इस साल अब तक 11 फीसदी तक हो गई है. उम्मीद है कि कंपनी के लिए 2026 अब तक का सबसे बड़ा साल होगा. इस साल कंपनी 2.25 लाख यूनिट्स सेल कर सकती है। 

2 लाख स्कूटर इस साल बेच सकता है विडा
इलेक्ट्रिक व्हीकल की क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी के लिए ये एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन होगा. अगर हीरो ईवी सेक्टर में भी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वाला कमाल कर लेती है, तो किसी भी कंपनी के लिए टू-व्हीलर सेल में हीरो को पीछे कर पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा. ईवी सेक्टर में ये चौथा सबसे बड़ा ब्रांड है. फिलहाल टीवीएस मोटर कंपनी देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड है। 

दूसरे नंबर बजाज ऑटो और तीसरे पर एथर एनर्जी है. पेट्रोल वाहनों की बढ़ती कीमत की वजह से अंदाजा है कि विडा की सेल आगे भी बढ़ेगी. इसका मतलब है कि हीरो मोटोकॉर्प की ईवी सेक्टर में ऐनुअल सेल पहली बार 2 लाख का आंकड़ा पार करेगी (अगर विडा की ग्रोथ इसी स्पीड से बढ़ी है तब) .

विडा ने अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर नवंबर 2022 में खोला था. फिलहाल देश भर में विडा के 415 शहरों में 900 टचपॉइंट्स और 700 से ज्यादा डीलर्स हैं. हीरो मोटोकॉर्प 5,900 से ज्यादा लोकेशन पर विडा यूजर्स को चार्जिंग की सुविधा ऑफर करती है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here