Home देश बिग बैश लीग पहली बार चेन्नई में, मेलबर्न ग्राउंड से PM मोदी...

बिग बैश लीग पहली बार चेन्नई में, मेलबर्न ग्राउंड से PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

3
0
Jeevan Ayurveda

मेलबर्न 
अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. इस खास दौरे पर उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। 

इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को बढ़ाने के लिए एक बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया. इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग 'बिग बैश लीग' (BBL) का शुरुआती मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. यह इतिहास में पहली बार होगा जब कोई विदेशी क्रिकेट लीग भारत की धरती पर अपना मैच खेलेगी। 

Ad

यह आयोजन दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित होने वाले सप्ताह भर के 'जी-डे नमस्ते'  उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति, व्यवसाय और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी।  

अन्य खेलों में भी सहयोग मजबूत करेंगे
इस दौरान संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की ऐतिहासिकता और दोनों देशों के क्रिकेट प्रेम का जिक्र करते हुए कहा, "MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच, और दूसरा यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है." पीएम ने हल्के-फुल्के अंदाज में आगे कहा, "लेकिन आज यहां कोई 'लास्ट ओवर फिनिश' का प्रेशर नहीं है. आज यहां केवल खेल की खुशी है, हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपियंस की एनर्जी है। 

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मिलकर 'इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि इसके तहत हम क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मज़बूत करेंगे. इस पर खुशी जताते हुए पीएम ने कहा, "स्पोर्ट्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की एक मजबूत कड़ी है. ऑन-फील्ड के साथ-साथ हम आउट-फील्ड पार्टनरशिप भी मजबूत करेंगे. अब हम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलकर आगे बढ़ेंगे. इस रोडमैप के तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मजबूत किया जाएगा। 

इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचने पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने मैदान पर मौजूद युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खेल को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया और मुस्कुराते हुए युवा खिलाड़ियों की जर्सी पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए। 

इस दौरे की एक और खास तस्वीर तब सामने आई जब पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय मस्कट 'रूबी द रू' से मिले. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और स्टीव वॉ की मौजूदगी में इस मस्कट के साथ काफी देर तक मजेदार अंदाज में बातचीत की। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के गहरे जुड़ाव को देखते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और खेल के स्तर पर भी मजबूत होते रिश्तों की गवाही दे रही है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here