Home ट्रेंडिंग कोरियन स्टाइल खीरा किमची घर पर कैसे बनाएं – आसान रेसिपी

कोरियन स्टाइल खीरा किमची घर पर कैसे बनाएं – आसान रेसिपी

7
0
Jeevan Ayurveda

 कोरियन सीरीज के साथ-साथ कोरियन फूड भी आजकल लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं, तीखा, चटपटा कोरियन फूड काफी ट्रेंडे में भी है. हर दिल्ली-मुंबई से लेकर हर बड़े शहरों में कोरियन फूड खूब बिक रहा है, मगर अच्छी बात यह है कि कोरियन फूड जितना टेस्टी और फैंसी दिखाई देता है, उसे बनाना उतना ही आसान है.

अगर आप कुछ नया, चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप कोरियन स्टाइल खीरा किमची ट्राई कर सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान और झटपट तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कि कोरियन स्टाइल खीरा किमची घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

Ad

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों या समय की जरूरत नहीं होती, फिर भी इसका टेस्ट ऐसा होता है कि बच्चे से लेकर बड़े सभी बार-बार मांगेंगे.

क्या है खीरा किमची?
किमची एक पारंपरिक कोरियन डिश है, जो आमतौर पर सब्जियों को मसालों और सॉस के साथ फर्मेंट करके बनाई जाती है. खीरे से बनी किमची को ओई किमची कहा जाता है, जो ताजगी और तीखेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानी जाती है.

खीरा किमची के लिए इंग्रेडिएंट्स
    4-5 ताजे खीरे
    1 छोटा चम्मच नमक
    1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच लहसुन (बारीक कटा)
    1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
    1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
    1 छोटा चम्मच सिरका
    1 छोटा चम्मच शहद या चीनी
    1 हरी प्याज (कटी हुई)
    सफेद तिल

स्टेप बॉय स्पेट ऐसे बनाएं ओई किमची
    सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर लंबाई में या गोल टुकड़ों में काट लें.
    अब इन पर थोड़ा नमक डालकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि खीरे का एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाए.
    इसके बाद एक बाउल में लहसुन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, सिरका और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    अब इस मसाले में खीरे डालें और अच्छे से मिक्स करें ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लग जाए.
    आखिर में इसमें कटी हुई हरी प्याज डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
     किमची का असली फ्लेवर आखिर में डालने वाले सफेद तिल से ही आता है, जिसे सबसे लास्ट में ऊपर डालकर गार्निश करें.

 खीरा किमची परोसने का तरीका
 खीरा किमची को बनाकर तुरंत भी खा सकते हैं या एक से दो घंटे के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा सर्व करें. खासतौर पर गर्मियों के दिनों में ठंडी किमची खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है, और इसका टेस्ट भी बढ़ जाता है.

खीरा किमची खाने के फायदे
खीरा किमची न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि यह डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें मौजूद मसाले और हल्का फर्मेंटेशन पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here