Home खेल कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72...

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

18
0
Jeevan Ayurveda

न्यू चंडीगढ़
पंजाब किंग्स ने अपने पहले आईपीएल मैच में 1 मार्च को गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर  में खेला गया. आईपीएल 2026 का यह मैच नंबर 4 था.

गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल ने 39, जोस बटलर ने 38, ग्लेन फिलिप्स ने 25 और वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन बनाए. पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन जानसन ने 1 विकेट लिया.

Ad

जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया. कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. उनकी 44 गेंदों की पारी में 5 चौके और 5 छक्के शाम‍िल रहे.

कुल म‍िलाकर कोनोली की पारी ने ही पंजाब की जीत की कहानी लिखी, क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच गुजरात के पाले में भी जा सकता है, वह अंत तक ट‍िके रहे और अपनी टीम को जीत द‍िलाकर ही नाबाद पवेल‍ियन लौटे.

एक समय पंजाब किंग्स का स्कोर 83/1 था, फ‍िर 118/6 हो गया. लेकिन कूपर कोनोली ने अपनी बल्लेबाजी अंत तक डटे रहे. अंत में आए मार्को जानसेन ने 10 गेंदों पर 9 और जेव‍ियर बार्टलेट ने 5 गेंदों 11 रन बनाकर  नॉट आउट लौटे. जो पंजाब की जीत में अहम साब‍ित हुआ. जब पंजाब के 118/6 विकेट ग‍िरे तो लगा गुजरात की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा की रणनीत‍ि रंग लाने वाली है, लेकिन कोनोली के इरादे कुछ और ही थे. कोनोली ने कुल म‍िलाकर नेहरा जी की सारी रणनीत‍ि पर पानी फेर द‍िया.   

कौन हैं कूपर कोनोली
कूपर कोनोली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का ख‍िताब दिया गया. उनका यह आईपीएल डेब्यू मैच था. वह 22 साल के हैं  और उनको पंजाब की टीम ने 3 करोड़ रुपए की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था. ऑस्ट्रेल‍िया के पर्थ में में 22 अगस्त 2003 को उनका जन्म हुआ था.

कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और थोड़ा बहुत बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज़ी भी करते हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श को अपना आदर्श मानते हैं. अपने टीनएज दिनों से ही उन्हें भविष्य का स्टार माना जाता था और उन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी भी की थी.

उन्हें असली पहचान 2022-23 बिग बैश लीग फाइनल में मिली, जब उन्होंने सिर्फ अपने दूसरे T20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को खिताब जिताया. इसके बाद 2023-24 शेफील्ड शील्ड फाइनल में भी उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में 90 रन बनाकर सबको प्रभावित किया. हालांकि चोट के कारण उनका डेब्यू थोड़ा देर से हुआ.

कम अनुभव के बावजूद उन्हें 2024 में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर वनडे और T20 टीम में चुना गया, जहां उन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 2024-25 सीजन की शुरुआत में इंडिया A के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया A के लिए भी खेला.

पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच में अंगूठा टूटने के कारण वह कुछ समय के लिए बाहर हो गए, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए.

इसके बावजूद श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में उनका चयन थोड़ा चौंकाने वाला था. लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी के साथ-साथ लेफ्ट-आर्म स्पिन को देखते हुए कप्तान स्टीव स्मिथ ने उनके चयन का समर्थन किया.

कूपर कोनोली के लिए सब कुछ बहुत तेजी से हुआ. सिर्फ 5 महीनों (सितंबर 2024 से जनवरी 2025) के अंदर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गाले में अपना पहला टेस्ट मैच खेला, वो भी अपने सिर्फ चौथे फर्स्ट-क्लास मैच के तौर पर था.

कूपर कोनोली का इंटरनेशनल क्रिकेट कर‍ियर
    1 टेस्ट, 4 रन, 0 विकेट
    8 वनडे, 94 रन, 6 विकेट
    11 टी20, 28 रन , 3 विकेट

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here