Home छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय का आदेश जारी: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को...

गृह मंत्रालय का आदेश जारी: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को मिली IPS की जिम्मेदारी

58
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर

राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है. इसका आदेश आज गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जारी किया. आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है.

Ad

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी. यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी. इस सूची के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है.

ये हैं आईपीएस बनने होने वाले अधिकारी

    पंकज चंद्रा
    भावना पांडेय
    विमल कुमार बाईस
    हरीश राठौर
    वेदव्रत सिरमौर
    राजश्री मिश्रा
    श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here