Home मनोरंजन विवेक रंजन अग्निहोत्री 16 अगस्त को कोलकाता में रिलीज करेंगे ‘द बंगाल...

विवेक रंजन अग्निहोत्री 16 अगस्त को कोलकाता में रिलीज करेंगे ‘द बंगाल फाइल्स ’का ट्रेलर

77
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई,

 बॉलीवुड फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री कोलकाता में 16 अगस्त को ‘द बंगाल फाइल्स ’का ट्रेलर रिलीज करेंगे। विवेक रंजन सबसे पहले कालीघाट में आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद वह ट्रेलर रिलीज करेंगे।इसके साथ ही वह शहीद मीनार भी जाएंगे, जहां वह बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देंगे।

Ad

विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। विवेक की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है, इससे पहले द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स आ चुकी हैं। यह फिल्म बंगाल के डायरेक्ट एक्शन डे और 1946 के कलकत्ता किलिंग्स की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है। रोमांचक टीज़र के बाद अब इसके ट्रेलर का इंतज़ार भी खत्म होने वाला है, क्योंकि विवेक इसे कलकत्ता में 16 अगस्त को रिलीज करने वाले हैं।
द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और निर्देशित किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here