Home राज्य फर्रुखाबाद : जमीनी विवाद में गोलीबारी में किशोर की मौत, पुलिस मुठभेड़...

फर्रुखाबाद : जमीनी विवाद में गोलीबारी में किशोर की मौत, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पकड़े

56
0
Jeevan Ayurveda

फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई और उसकी बहन तथा चाचा घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के राम नगर पुठरी गांव में खेत पर कब्जा करने के विवाद में एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में आकाश राजपूत (17) की मौत हो गई जबकि उसकी बहन पलक और चाचा महावीर घायल हो गए जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Ad

इस मामले में आकाश राजपूत के पिता उमेश चन्द्र राजपूत ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमे गांव के ही एक परिवार के सतनाम सिंह, सत्यवीर उर्फ शेर सिंह, अनार सिंह, अमर सिंह उर्फ सोनू व ओमकार सिंह को नामजद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम ने नवाबगंज के हददुआ चौराहे के पास मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से सत्यवीर उर्फ शेर सिंह घायल भी हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बंदूक व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here