Home राज्य शादी के10 दिन बाद एक नवविवाहिता पति के साथ बाजार गई और...

शादी के10 दिन बाद एक नवविवाहिता पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई

73
0
Jeevan Ayurveda

चंदौली

उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर अचानक गायब हो गई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पति शमशेर चौहान सैदपुरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी नाम की युवती से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन 14 जून को अचानक सब कुछ बदल गया।

Ad

शॉपिंग के बहाने बाजार पहुंची, फिर हुई लापता
शमशेर ने बताया कि 14 जून को उसकी पत्नी ने सिरदर्द की शिकायत की और डॉक्टर के पास चलने को कहा। इलाज के बाद खुशी ने बाजार में शॉपिंग करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) बाजार पहुंचे। बाजार में कुछ खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे। वहां समोसे का ऑर्डर देने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कही और ऊपर चली गई। लेकिन काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आई, तो शमशेर ने उसे ढूंढना शुरू किया। शमशेर ने रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर तक जाकर तलाश की, लेकिन खुशी का कोई पता नहीं चला। आसपास के इलाके में भी खोजबीन की, पर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह घर लौट आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

रूस से छुट्टी लेकर आया था घर
शमशेर चौहान रूस में काम करता है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव लौटा था. परिजनों ने रजामंदी से उसकी शादी करवाई थी. शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी अजीब व्यवहार करने लगी. वह बार-बार बाहर घूमने जाने का दबाव डालने लगी, जिससे शमशेर को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है.

समोसे की आड़ में लाखों का खेल
शमशेर ने बताया कि शनिवार को पत्नी ने कहा कि उसे काली मंदिर दर्शन करने हैं. दर्शन के बाद उसने नाश्ता करने की इच्छा जताई, तो वह उसे पास के होटल में समोसा खिलाने ले गया. तभी पत्नी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर कभी नहीं लौटी. शमशेर ने बताया कि वो काफी देर तक पत्नी को खोजता रहा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.

‘गहने, रुपये, सब ले गई… मैं तो बच गया’
शमशेर का कहना है कि उसकी पत्नी खुशी घर से सभी गहने, कैश और कीमती सामान लेकर भागी है. उसने लोकल18 से बातचीत में कहा, “मुझे न ड्रम में जाना है, न खाई में गिरना है, मैं तो बच गया. अब मुझे सिर्फ अपना पैसा और गहने वापस चाहिए, खुशी जैसी लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना.”

पुलिस ने शमशेर की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद रविवार सुबह शमशेर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की पृष्ठभूमि और संपर्कों की जानकारी निकाली जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.

गांव में बना चर्चा का विषय
सैदपुरा गांव में यह मामला लोगों की जुबान पर है. नई-नई दुल्हन का इस तरह अचानक गायब हो जाना और घर से कीमती सामान ले जाना इलाके में हैरानी और गुस्से का माहौल बना रहा है. लोग कह रहे हैं कि आजकल लुटेरी दुल्हनों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, मायके भी नहीं पहुंची खुशी
शमशेर अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही जब ससुराल पक्ष से संपर्क किया गया तो पता चला कि खुशी अपने मायके भी नहीं पहुंची है। डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है, ताकि महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here