Home राज्य सीएम योगी जनसभा को संबोधित करने आ रहे अम्बेडकरनगर, कई परियोजनाओं...

सीएम योगी जनसभा को संबोधित करने आ रहे अम्बेडकरनगर, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

61
0
Jeevan Ayurveda

अम्बेडकरनगर

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अम्बेडकरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 3 बजे सीएम योगी हेलीकॉप्टर से शिवबाबा पहुंचेगे और 3:15 तक पूरे विधि विधान के साथ वहां दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद लाभार्थियों को चेक व नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे।

Ad

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ शिवबाबा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यहां का सारा काम निपटाकर योगी श्रवण क्षेत्र धाम के लिए रवाना होंगे और वहां का स्थलीय निरीक्षण करके 4:55 बजे हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे।

श्रवण क्षेत्र धाम में करेंगे स्थलीय निरीक्षण
सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है। जिले के एसपी-कलेक्टर ने पहले ही दौरा स्थल का निरीक्षण कर लिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here