Home राज्य यूपी के किसानों को सरकार देने जा रही है खास तोहफा, पीएम-कुसुम...

यूपी के किसानों को सरकार देने जा रही है खास तोहफा, पीएम-कुसुम योजना से होगा लाभ, सिंचाई होगी मुफ्त

69
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ
किसानों की सुविधा और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 45 हजार सोलर पंप स्थापित कराने की तैयारी कर रही है। कृषि विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना में यह लक्ष्य तय करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। अनुमोदन होने के बाद किसानों से योजना के तहत आवेदन लिए जाएंगे।

प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2013-14 में सोलर पंप की स्थापना का काम शुरू किया गया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2019-20 से पीएम कुसुम संचालित की जा रही है। भारत सरकार के सहयोग से चल रही इस योजना में दो हार्स पावर (एचपी) से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर मूल्य का 60 प्रतिशत तक अनुदान किसानों को उपलब्ध कराया जाता है।

Ad

वहीं 10 एचपी के सोलर पंप के लिए 7.5 एचपी के बराबर ही अनुदान दिया जाता है। सोलर पंप की स्थापना से फसलों की सिंचाई के लिए सामने आने वाली पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने की समस्या से किसानों को राहत मिल रही है। बिजली की खपत कम होने के साथ सिंचाई का खर्च भी कम हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 28,811 किसानों ने योजना के तहत सोलर पंप लगवाए थे। विभाग सोलर पंप की स्थापना को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा है, इसके चलते ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45 हजार पंप लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here