Home खेल श्रेयस अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, मैं…क्वालीफायर 2 वाले ‘कांड’...

श्रेयस अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, मैं…क्वालीफायर 2 वाले ‘कांड’ पर बोले शशांक सिंह

39
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को भले ही आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ हो रही है। कप्तान ने अनकैप्ड प्लेयर्स से भरी हुई टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया, जहां उनको महज 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। फाइनल के कुछ दिन बाद पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपने कप्तान की तारीफ की। उन्होंने उस बात का भी जिक्र किया, जब श्रेयस अय्यर उन पर गुस्सा थे। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर से असल में उनको थप्पड मिलना चाहिए था।

शशांक सिंह ने कई लोगों की राय दोहराते हुए कहा है कि वर्तमान में टी20 क्रिकेट में विश्व में अय्यर से बेहतर कोई कप्तान नहीं है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैंने दूसरों से जो भी बात की है और देखा है, विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय में उनसे बेहतर कोई कप्तान नहीं है। वह हमें फ्रीडम देते हैं, वह सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। कोई नहीं कहेगा कि श्रेयस का रवैया अलग है। ड्रेसिंग रूम में युवा उन्हें एक शांत बंदा मानते हैं। श्रेयस एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने हमसे कहा है कि अगर किसी के पास गेम के दौरान कोई सुझाव है, तो वह आकर उन्हें बता सकता है। अगर उन्हें लगता है कि यह सही सलाह है, तो वह इसे मानेंगे। ऐसा दुर्लभ है।"

Ad

क्वालीफायर 2 के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह को डांट लगाई थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। बल्लेबाज ने कहा कि वह इसके लायक था, क्योंकि वह ऐसे भाग रहा था, जैसे वह बीच पर दौड़ रहा हो। उन्होंने कहा, "मैं इसी के लायक था, अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, मेरे पिता ने फाइनल तक मुझसे बात नहीं की। मैं सहज था, मैं गार्डन में भी नहीं, बल्कि ऐसे दौड़ रहा था, जैसे बीच पर टहल रहा हूं। यह एक महत्वपूर्ण समय था, श्रेयस ने स्पष्ट किया कि मुझे तुमसे यह उम्मीद नहीं थी, लेकिन बाद में वह मुझे रात के खाने के लिए बाहर ले गए।" शशांक ने कहा है कि भले ही इस बार पंजाब फाइनल हारी हो, लेकिन अगले सीजन हम जीतेंगे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here