Home मध्य प्रदेश प्रदेश में मानसून के पहले जमकर बरस रहे बादल, जून में पहली...

प्रदेश में मानसून के पहले जमकर बरस रहे बादल, जून में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट

101
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी का मौसम कुछ अलग ही रूप लेकर आया है। अप्रैल से जून के बीच जहां तेज गर्मी का अनुमान था, वहां अब लगातार बारिश और आंधियों का दौर बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में रायसेन-उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में फिर से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बदलाव मुख्य रूप से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है। ये स्थिति आगामी 4 दिनों तक बनी रह सकती है, जिसके बाद मानसून प्रदेश में दस्तक देगा।
बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

Ad

प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। 5 जून को भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। प्रदेश में लगातार आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। अब मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 6 जून को भी 45 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 45 जिलों में जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा समेत 45 जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

क्यों हो रहा है ऐसा मौसम?

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इनकी वजह से मौसम अस्थिर हो गया है और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। अगले 4 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

कहां-कहां हुई बारिश?

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी हैं। रायसेन, उज्जैन और धार में गुरुवार को तेज बारिश हुई। रायसेन में 9 घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। रायसेन, उज्जैन, धार समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया। खजुराहो का पारा 40.2°C, जबकि भोपाल 36.4°C, इंदौर 35.7°C पर रहा।

मानसून की प्रतीक्षा

फिलहाल, मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रुका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून के बाद ही मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here