Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा में सड़क हादसा : 108 एंबुलेंस बाइक सवार युवकों को मारी...

पेंड्रा में सड़क हादसा : 108 एंबुलेंस बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत

79
0
Jeevan Ayurveda

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और घायल है। युवक शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। बताया जा रहा है कि  108 संजीवनी एंबुलेंस गलत दिशा से आ रही थी, इस दौरान बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad

दरअसल मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पर सुईधार गांव थाना बेलगहना का रहने वाला युवक ईश्वर अपने दोस्त दुर्गेश पैकरा के साथ पेंड्रा के लाटा में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से गांव की तरफ आते हुए आए हुए थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही 108 संजीवनी एंबुलेंस सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार युवक ईश्वर लकड़ा और दुर्गेश पैकरा को आसपास के लोग 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर रास्ते मे ही ईश्वर की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा दुर्गेश पैकरा का घायल हालात में जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here