Home राज्य प्यार में दीवानगी या बेबसी?, पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग से...

प्यार में दीवानगी या बेबसी?, पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर खुद उसका हाथ पंचायत के सामने प्रेमी के हाथों में दे दिया

84
0
Jeevan Ayurveda

लखीमपुर खीरी
यूपी के लखीमपुर खीरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने बीवी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर खुद उसका हाथ पंचायत के सामने प्रेमी के हाथों में दे दिया। रिश्ते में प्रेमी युवक का चचेरा भाई है। यही नहीं पंचायत में ही दोनों की शादी का ऐलान भी कर दिया।

ये मामला निघासन इलाके के एक गांव का है। झारखंड के खरबनी की रहने वाली एक महिला की शादी इलाके के एक गांव के युवक के साथ 18 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। महिला का थोड़ी दूर रहने वाले अपने पति के ताऊ के बेटे से प्रेम प्रसंग चलने लगा। हालांकि वह भी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे नाबालिग हैं। कुछ दिन पहले उसे पत्नी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई। कई बार समझाने के बावजूद पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। इससे परेशान होकर युवक ने पंचायत बुलाई लेकिन दोनों ने उसकी बात भी नहीं मानी। पति ने बताया कि पिछले सोमवार को बेटी की शादी करने के बाद उसकी पत्नी ने काफी हंगामा मचाया। इसी वजह से उसने कड़ा फैसला लिया।

Ad

युवक ने पंचायत बुलाकर अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी व अपने ताऊ के बेटे को पकड़ा दिया और शादी कर साथ रहने को कहा। उधर, महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद से उस पर शक करता है और पीटता है। वहीं,प्रेमी का कहना है कि पंचायत में चचेरे भाई ने अपनी पत्नी का हाथ उसके हाथ में सौंप दिया तो इसलिए वह उसे लेकर अपने घर आ गया। हालांकि मैं इसे साथ नहीं रख सकूंगा क्योंकि मेरी पत्नी नाराज होकर बच्चों को लेकर मायके चली गई है। वहीं, इस संबंध में कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि इस मामले में मेरे पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here