Home मध्य प्रदेश MP में बिजली व्यवस्था को मिली राहत, 45 हजार आउटसोर्स कर्मियों ने...

MP में बिजली व्यवस्था को मिली राहत, 45 हजार आउटसोर्स कर्मियों ने आंदोलन टालने का किया ऐलान

9
0
Jeevan Ayurveda

 भोपाल

 मध्य प्रदेश के 45 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को प्रस्तावित काम बंद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। ऊर्जा सचिव के साथ सकारात्मक चर्चा और बिजली कंपनियों के प्रशासन से मांगों के निराकरण को लेकर बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया।

Ad

मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव, महामंत्री दिनेश सिसोदिया और जनता यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया ने इसकी घोषणा की।

34 सूत्रीय मांगों पर बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित

भार्गव के अनुसार, मध्य क्षेत्र बिजली प्रशासन से भोपाल और पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रशासन से जबलपुर में 34 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हो चुकी है। शेष चार बिजली कंपनियों के साथ दीपावली के बाद बातचीत प्रस्तावित है। आंदोलन स्थगित होने के बाद कर्मचारी दीपावली पर भी बिजली व्यवस्था के संचालन, संधारण और रखरखाव में योगदान देंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here