Home मध्य प्रदेश CM डॉ. यादव से खास मुलाकात, दिव्यांग बच्चों ने श्रद्धा से भेंट...

CM डॉ. यादव से खास मुलाकात, दिव्यांग बच्चों ने श्रद्धा से भेंट कीं भगवान गणेश की प्रतिमाएं

9
0
Jeevan Ayurveda

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिव्यांग बच्चों ने भेंट कीं भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं

भोपाल

Ad

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिव्यांग बच्चों ने मिट्टी से बनाई भगवान श्री गणेश जी की मिट्टी की सुंदर प्रतिमाएं भेंट कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन सुंदर और पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता के साथ प्रकृति से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना के लिए बच्चों के हाथों से बनी प्रतिमाओं को खरीदकर उनकी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का जनसामान्य से आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणेशोत्सव पर बच्चों द्वारा बनाई गई यह प्रतिमाएं उनके सपनों को संबल प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बच्चों ने प्रतिमाएं भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को नगद राशि प्रोत्साहनस्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, संस्था की संरक्षक श्रीमती गुंजन चौकसे एवं संस्था के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह भी उपस्थित थे। वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सीहोर में संचालित वसुंधरा विशेष विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई इन प्रतिमाओं का स्टॉल भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में लगाया गया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here