Home खेल इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरी गाज? PCB ने शुरू की गोपनीय...

इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरी गाज? PCB ने शुरू की गोपनीय जांच, मोबाइल जब्ती की भी चर्चा

8
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
इंग्लैंड दौरे के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के आचरण और अनुशासन को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के सलाहकार आमिर मीर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच बोर्ड के मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है l  

पीसीबी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि जांच किस घटना या किन खिलाड़ियों को लेकर शुरू की गई है. पीसीबी ने इतना जरूर कहा है कि मामले से जुड़े सभी लोगों को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाएगा. साथ ही बोर्ड ने अपुष्ट दावों और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा है l

Ad

पीसीबी की जांच के बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि लंदन में टीम के सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए थे. बताया जा रहा है कि फोन कई घंटों तक उनके पास रहे. कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांचकर्ताओं की नजर लंदन में खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनके कुछ लोगों के साथ कथित संपर्क पर है. हालांकि, पीसीबी ने अभी तक ना तो फोन जब्त किए जाने की पुष्टि की है और न ही यह बताया है कि खिलाड़ियों के मोबाइल डेटा की जांच की गई थी l

इसी वजह से फिलहाल इन दावों को आधिकारिक तथ्य नहीं माना जा सकता. अगर जांच में किसी खिलाड़ी के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के ठोस सबूत मिलते हैं, तो भारी जुर्माने या प्रतिबंध जैसी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, पीसीबी ने संभावित सजा को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है l

पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड दौरा पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पीसीबी ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया था. सात खिलाड़ियों को दौरे के बीच ही वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. इसके अलावा मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था l 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here