Home ट्रेंडिंग फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को मिलेगा फ्री Netflix मोबाइल प्लान, शॉपिंग से फायदा

फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को मिलेगा फ्री Netflix मोबाइल प्लान, शॉपिंग से फायदा

6
0
Jeevan Ayurveda

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ अब Netflix प्लान मिलने जा रहा है. फ्लिपकार्ट ने इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ पार्टनरशिप की है. इस सर्विस का शुरुआत 1 अगस्त 2026 से होने जा रही है.

फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर अपनी रेगुलर शॉपिंग के दम पर हर महीने नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान का फायदा उठा सकेंगे.

Ad

मजेदार बात यह है कि इसके लिए उन्हें अलग से नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेने या कोई बंडल्ड रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी.

Netflix का प्लान अलग से खरीदने की जरूरत नहीं
इंडियन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म जगत में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब कोई प्लेटफॉर्म अपने साथ एंटरटेनमेंट सर्विस नेटफ्लिक्स का प्लान में दे रहा है. सिर्फ डेली की शॉपिंग के दम पर ही नेटफ्लिक्स का मोबाइल प्लान मिल जाएगा.

फ्लिपकार्ट के साथ नेटफ्लिक्स कैसे पाएं?
    फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर को एक महीने के अंदर 299 रुपये या उससे अधिक के चार ऑर्डर पूरे करने पड़ेंगे.
    ये क्वालिफाइंग ऑर्डर फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स और फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी- तीनों प्लेटफॉर्म पर किए जा सकते हैं.
    वहीं, चौथा क्वालिफाइंग ऑर्डर कंप्लीट होते ही अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan शुरू हो जाएगा.

नेटफ्लिक्स का फायदा डायरेक्ट Flipkart App से ही एक्टिव होगा. यूजर्स को इसके लिए अलग से लॉग-इन करने या एक्स्ट्रा पेमेंट की जरूरत नहीं होगी. 30 दिन पूरे होने के बाद यह प्लान अपने आप खत्म हो जाएगा.

फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर कैसे मिलती है?
अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर नहीं हैं, तो इसका भी तरीका बता देते हैं, 12 महीनों के अंदर 15 ऑर्डर को कंप्लीट करना होता है. 15 ऑर्डर कंप्लीट करते ही बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के खुद ब खुद प्लस मेंबरशिप एक्टिव हो जाएगी.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here