Home खेल FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल...

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

6
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई 

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है, लेकिन 31 मई 2026 तक भारत में इस मेगा इवेंट के भारत में टेलीकास्ट पर संशय के बादल थे, लेकिन एक जून 2026 को आधिकारिक तौर पर भारत में इस फुटबॉल विश्व कप को ब्रॉडकास्टर मिल गया है। एक नए स्पोर्ट्स चैनल पर फुटबॉल विश्व कप के मैचों का प्रसारण होगा। जी एंटरटेनमेंट ने Unite8 Sports चैनल पर इन मैचों को टेलीकास्ट करने के लिए राइट्स खरीदे हैं।

Ad

दरअसल, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL ने फीफा वर्ल्ड कप के राइट्स खरीद लिए हैं। नए लॉन्च हुए Unite8 Sports टीवी चैनल्स पर फुटबॉल विश्व कप के मैचों का प्रसारण होगा। वहीं, 48 टीमों वाले इस विशाल टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आपको Zee5 पर देखने को मिलेगी। 11 जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है, जिसकी मेजबानी यूएसए, मेक्सिको और कनाडा मिलकर कर रहे हैं।

कंपनी ने इस बात की भी घोषणा की है कि वह भारतीय बाजार में 2026 ही नहीं, बल्कि 2030 फीफा विश्व कप, 2027 फीफा महिला विश्व कप और 2034 तक अन्य प्रमुख फीफा कार्यक्रमों का प्रसारण करेगी। इसमें डॉक्यू-सीरीज कंटेंट भी शामिल है। फीफा विश्व कप (पुरुष और महिला) के अलावा 'जेड' यू-17 विश्व कप, महिला यू-17 विश्व कप, यू-20 विश्व कप, महिला यू-20 विश्व कप, फुटसल विश्व कप, फुटसल महिला विश्व कप और इंटरकांटिनेंटल कप भी जी के नए स्पोर्ट्स चैनल्स पर दिखाया जाएगा।

ZEEL के CEO पुनीत गोयनका ने कहा, "हम दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक को भारतीय दर्शकों के लिए लाने के लिए उत्साहित हैं। फुटबॉल अलग-अलग इलाकों और डेमोग्राफिक्स में फैला हुआ है और मीडिया राइट्स हासिल करने और खास स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने में किया गया इन्वेस्टमेंट, इसके लंबे समय के पोटेंशियल में हमारे पक्के यकीन को दिखाता है।"

आपको बता दें, फीफा को इसलिए भी जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारत में ब्रॉडकास्टर नहीं मिला था, क्योंकि टाइमिंग एक सबसे बड़ी समस्या है। यही कारण है कि जियोहॉटस्टार और सोनी स्पोर्ट्स जैसे बड़े खिलाड़ी मीडिया राइट्स खरीदने से पीछे हट गए। इसके अलावा 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के लिए FIFA की 100 मिलियन डॉलर की भारी मांग ने बातचीत को और भी ज्यादा मुश्किल बना दिया। हालांकि, बाद में इस डिमांड को 60 मिलियन फीफा ने कर दिया था, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें को सिर्फ $20 मिलियन का ऑफर ही उन्हें मिला, लेकिन पिछले जी के नए स्पोर्ट्स चैनल्स के आने से चीजें बदल गईं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here