Home मनोरंजन समय रैना और सुनील पाल विवाद बढ़ा: कॉमेडी शो रोस्ट पर फिर...

समय रैना और सुनील पाल विवाद बढ़ा: कॉमेडी शो रोस्ट पर फिर छिड़ी बयानबाजी

9
0
Jeevan Ayurveda

समय रैना और सुनील पाल के बीच की खटपट बंद होने का नाम नहीं ले रही है. जबसे कपिल शर्मा के शो पर समय ने कॉमेडियन को रोस्ट किया है, तबसे सुनील पाल लगातार स्टैंडअप कॉमेडियन को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्हें शो पर हुई अपनी बेइज्जती का दुख है, जिसे वो पिछले कुछ हफ्तों में कई सारे इंटरव्यू में भी जाहिर कर चुके हैं.

सुनील पाल बीते दिन एक फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे, जहां उनकी पैपराजी से मुलाकात हुई. वहां भी उन्होंने समय रैना और उनके कॉमेडी शो पर तंज कसा. सुनील पाल ने समय को चैलेंज किया कि वो अपने शो में अपने माता-पिता को बतौर जज बिठाएं और उनके सामने कॉमेडी करें, तब वो मानेंगे कि समय एक अच्छे कॉमेडियन हैं.

Ad

सुनील पाल ने दिया चैलेंज
उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि समय रैना अपने शो में खुद के माता-पिता को जज बनाकर बिठाए. जब पैप्स ने पूछा कि क्या सुनील पाल समय के शो में जाना पसंद करेंगे? तो इसपर वो बोले, 'मैं तो नहीं जा सकता क्योंकि वो इतना बड़ा शो है जो मेरे लायक नहीं है. मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं. मगर जब भी समय अपना शो बनाएं, तो उधर जैसे कपिल शर्मा के शो पर सिद्धू और अर्चना हैं. वैसे ही सीजन 2 जब आए, तो दो जज लेकर आए, जो उन्हीं के माता-पिता हों. उनके सामने कॉमेडी करे, तब मैं मानूंगा कि समय है तो रैना है.'

पैप्स ने आगे सुनील पाल से पूछा कि क्या उनकी समय से दोस्ती हो गई? तो उन्होंने जवाब दिया- देखिए, दुश्मनी किसी से भी नहीं है. सबके साथ मिलना-जुलना है, बस विचारों का आदान-प्रदान थोड़ा कम है. सुनील पाल से अंत में जब सलमान खान और पैपराजी के बीच हुए विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उसपर कोई कमेंट करने के बदले खुद का दर्द बयां किया.

सुनील पाल ने कहा- सलमान खान ही नहीं, बल्कि दुनिया का हर खान-हर समाज इस बात को मानेगा कि जो आज मेरे खिलाफ एक साजिश रची गई. मुझे नीचा दिखाया गया है, बदनाम किया है, एक दिन याद रखना यही इंसान सबको सही लगेगा.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here