Home अध्यात्म शमी का पौधा: घर में लगाने से दूर होते हैं वास्तु दोष...

शमी का पौधा: घर में लगाने से दूर होते हैं वास्तु दोष और बढ़ती है समृद्धि

45
0
Jeevan Ayurveda

 हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस पवित्र पौधे में कर्मफल दाता शनि का वास होता है, जो कि भगवान शिव का भी प्रिय है. मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है, जिसके रहते नकारात्मक ऊर्जा भी घर से कोसों दूर रहती है. इस पौधे की लकड़ियों का उपयोग अग्नि में किया जाता है ताकि घर का वातावरण शुद्ध रहे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर की शमी के पौधे को सही दिशा लगाए जाए तो यह जातक मालामाल भी कर देता है.

वास्तु के अनुसार शमी का सही स्थान
1. इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है.
2. अगर बाहर निकलते समय यह दाईं ओर पड़े, तो और भी अच्छा फल देता है.
3. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
4. यह पौधा घर के आसपास एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

Ad

मान्यता है कि जहां शमी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां वास्तु दोष धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और घर का माहौल शांत रहता है.

धन और तरक्की से जुड़ा है शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर में धन आकर्षित करने वाला माना जाता है.
1. घर में इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.
2. यह नकारात्मक ऊर्जा को रोककर घर में मां लक्ष्मी जी के आगमन करवाता है.
3. जिन लोगों को कर्ज या पैसों की दिक्कत हो, उनके लिए यह खास लाभकारी माना जाता है.

शनिवार के दिन शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से रुका हुआ धन मिलने और आय के नए रास्ते खुलने की मान्यता है.

घर में कहां रखना चाहिए शमी का पौधा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. इस पौधा को छत या बालकनी में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है. इसकी सबसे अच्छी और लाभकारी दिशा दक्षिण मानी जाती है. इसके अलावा, इसको शनिवार के दिन ही लगाना चाहिए और सूरज के सामने इसे भूलकर भी ना रखें.

शनि दोष और शमी का उपाय
ज्योतिष में शमी का संबंध शनिदेव से बताया गया है. शमी की पूजा करने से शनि का प्रभाव शांत होता है. साढ़ेसाती या ढैय्या में राहत मिल सकती है. इसलिए, हर शनिवार की शाम को इसके पास दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here