Home मनोरंजन नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर...

नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

13
0
Jeevan Ayurveda

नागिन 7 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. बीते वीकेंड में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को प्रमोट करने पहुंचे थे. वो नाग गुरु के रूप में दिखे. अपने करियर में इससे पहले शायद ही खिलाड़ी कुमार ने कभी नाग गुरु का रोल किया होगा. शो की नागिन अनंता यानी प्रियंका चाहर चौधरी को खिलाड़ी कुमार ने ड्रैगन यमन को खात्म करने का रास्ता सुझाया.

ट्रोल हुए अक्षय कुमार
शो की क्लिप वायरल हो रही है. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने अपनी पैनी नजरों से खिलाड़ी कुमार की एक गलती पकड़ ली है. एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपनी लाइन्स पढ़ते दिखे. इंडस्ट्री में इतने सालों का करियर होने के बाद अक्षय का अपनी लाइनों को याद करने की बजाय उन्हें टेलीप्रॉम्पटर की मदद से पढ़ना यूजर्स को खटका है. वायरल वीडियो में अक्षय कुमार जिस तरह से अपनी आंखों को मूव करते हुए डायलॉग रीड कर रहे हैं, वो कई यूजर्स को फनी लगा है.

Ad

साफ नजर आता है अक्षय किसी चीज को देखकर लाइन्स पढ़ रहे हैं. शख्स ने लिखा- डायलॉग को न्यूज एंकर की तरह पढ़ना अजीब है. थोड़ी और मेहनत करने से ये लाइन्स नैचुरल लग सकती थीं. एक्टर्स अपनी लाइनें ही अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे हैं.

हालांकि फैंस ने एक्टर को डिफेंड किया. यूजर ने लिखा- उनका कहना है अक्षय ने फिल्म प्रमोशन के बिजी शेड्यूल की वजह से नागिन 7 में अपने पार्ट को जल्दी से रैप किया होगा. वो इतने बिजी एक्टर हैं कि लाइनें याद करने का उन्हें टाइम नहीं होगा. तभी उन्होंने टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपना शूट खत्म किया. वैसे टेलीप्रॉम्पटर देखकर डायलॉग बोलना आम बात है.

कई एक्टर्स ऐसा करते हैं. लेकिन सीन करते हुए ये नजर आना कि आप टेलीप्रॉम्पटर को देख रहे हैं, यहां भारी चूक हो जाती है. खिलाड़ी कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इससे पहले मूवी सरफिरा और कनप्पा में यूजर्स ने एक्टर को टेलीप्रॉम्पटर की मदद से अपनी लाइनें पढ़ते हुए नोटिस कर लिया था.

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला सिनमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव अहम रोल में हैं. एक्टर की वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 2, हैवान और स्त्री 3 पाइपालइन में हैं.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here