Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद में सड़क हादसा :पेड़ से टकराई मजदूरों की पिकअप, एक की...

गरियाबंद में सड़क हादसा :पेड़ से टकराई मजदूरों की पिकअप, एक की मौत, 3 घायल

62
0
Jeevan Ayurveda

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में लोग दुर्घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं. रोक के बावजूद पिकअप में श्रमिक ढोए जा रहे हैं. गरियाबंद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बारूका मोड़ के पास हुए भीषण हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Ad

जानकारी के अनुसार, केबल बिछई कार्य में लगे 7 श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे. नेशनल हाइवे 130 सी में बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here