Home छत्तीसगढ़ अतुल पर्वत ने CM से मुलाकात कर दिया जन्मदिन का निमंत्रण

अतुल पर्वत ने CM से मुलाकात कर दिया जन्मदिन का निमंत्रण

85
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर

भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर निमंत्रण कार्ड देकर अपने जन्मदिवस के अवसर पर आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान अतुल पर्वत को जन्मदिन की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं भी दी.

Ad

अतुल पर्वत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि भारत में अध्यात्म और धार्मिक संगीत जगत को एक नई पहचान देने वाले हिंदू धर्मग्रंथों के अपने गहन ज्ञान और आत्मा को झकझोर देने वाले सुंदरकांड पाठों के लिए जाने जाने वाले विख्यात पंडित रसराज महाराज के साथ-साथ बिग बॉस की फेम हेमा शर्मा (वायरल भाभी के नाम से लोग जानते हैं), मशहूर अभिनेता अनुराग शर्मा, लोकप्रिय बिग बॉस की अभिनेत्री डॉली बिंद्रा भिलाई आ रहे है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजन में शामिल होने की बात कही.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here