Home राज्य बिना वैध मेडिकल योग्यता के एक महिला द्वारा संचालित अवैध नर्सिंग होम...

बिना वैध मेडिकल योग्यता के एक महिला द्वारा संचालित अवैध नर्सिंग होम और क्लिनिक को सील कर दिया

105
0
Jeevan Ayurveda

भदोही
भदोही जिले में बिना वैध मेडिकल योग्यता के एक महिला द्वारा संचालित अवैध नर्सिंग होम और क्लिनिक को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कथित चिकित्सक सरोजिनी जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो निरीक्षण के दौरान कोई वास्तविक चिकित्सा डिग्री या स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष कुमार चक ने बताया कि शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय ने गोपीगंज क्षेत्र की डॉक्टर कॉलोनी स्थित क्लिनिक एवं नर्सिंग होम की जांच की।

Ad

चक ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ दलाल गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल की जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने स्थित सरोजिनी जायसवाल के नर्सिंग होम में ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोपीगंज थाने के प्रभारी अमित कुमार सिंह ने पुष्टि की कि निरीक्षण के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल सुविधा को सील कर दिया गया और अधीक्षक पांडेय द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here