Home मध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में नव नियुक्त 21...

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में नव नियुक्त 21 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

64
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय रीवा में नव नियुक्त पैरा-मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पैरा मेडिकल स्टाफ का योगदान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार बेहतर कार्यस्थल परिस्थितियों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हम उन योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं में अह्म भूमिका निभाते हैं। नियुक्ति पत्र सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपके जीवन में एक नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। पैरा मेडिकल स्टाफ कर्तव्यों का पालन करते हुए मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जिससे पूरे समाज को लाभ होता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पैरा मेडिकल स्टाफ का योगदान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत और समर्पण से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आ रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समारोह में 21 पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को उनके नए कार्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ. राहुल मिश्रा सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here